प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत केन्द्र सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग तथा मध्यम आयवर्ग के व्यक्तियों को जिनके पास स्वंय का घर नही है उनको स्वयं के पक्के घर उपलब्ध कराती है। जनसख्या की दृष्टि से भारत दुनिया का फ़िलहाल दूसरा सबसे बड़ा देश है, जो कुछ ही वर्षो में पूरी दुनिया में शीर्ष पर आ जायेगा। ऐसे में भारत में बढ़ती जनसख्या दर बड़ी चिंता का विषय है। हमारे देश में अमीरी व गरीबी का अंतर भी बहुत ज्यादा है। प्रत्येक परिवार के पास रहने का घर भी नहीं है। ज्यादातर लोग जुग्गी, झोपडी में रहते है। और माध्यम वर्गीय या निम्न माध्यम वर्गीय लोगो का एक बड़ा हिस्सा किराए के मकान में अपनी पूरी जिंदगी निकाल देते है। घर बनाने का खर्च बहुत ज्यादा होने के कारण कभी घर बनाने का सहस नहीं जुटा पाते है। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार द्वारा PMAY 2022 मत्वाकांक्षी योजना शुरू की गयी है। जिसे केंद्र सरकार द्वारा 2015 में शुरू किया गया था। सरकार द्वारा अगस्त 2022 तक 2 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया था। सरकार द्वारा इस योजना में बड़े तेजी से काम किया गया है। इस प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्थान के तहत अब तक लाखो लोगो को घर मिल चुके है। इस योजना में सरकार द्वारा नारा दिया गया है “2022 तक सभी के लिए घर”।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम और शर्तें 2022
प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है